Posts

Showing posts from December, 2020

बिहार - एक नज़र |

मानव सभ्यताओं के विकास के क्रम में बिहार का गौरवशाली इतिहास रहा है | आजादी से पहले और बाद बाद में बिहार बंगाल, उड़ीसा और झारखण्ड को मिलाकर हुआ करता था | प्राचीन  भारत में बिहार सभ्यता, संस्कृति, सीखने और ताकत का केन्द्र माना जाता था | बिहार का प्राचीन  नाम  'विहार' था जिसका  मतलब मठ होता है | बिहार मौर्य सम्राटो की  राजधानी थी | मौर्य साम्राज्य के समय  यह  मगध के नाम से जाना जाता था | पुरातन काल में बिहार देश की व्यापारिक राजधानी हुआ करती थी | और तब देश का लगभग आधा व्यापार मगध ,वैशाली ,मिथिला ,विदेहा ,अंग ,सक्या प्रदेश और जनक इत्यादि से हुआ करता था | बिहार का राजकीय पशु बैल है | बिहार का राजकीय पक्षी गौरैया है | बिहार का राजकीय दिवस ०१ मई  १९६० है | बिहार का राजकीय फूल गेंदा है | बिहार का राजकीय वृक्ष पीपल है | बिहार का अक्षांशीय विस्तार २४ " २० "  १० " से  २७ " ३१ " १५ " उत्तरी  अक्षांश और  देशांतरीय  विस्तार  ८३ " १९ ' ५० " से ८८" १७ " ४० " देशांतर है |  बिहार का क्षेत्रफल ९४१६३ वर्ग कि. मी. ह...